logo

बिहार को मिली 29 नई रेल लाइनों को मंजूरी, भगवानपुर-महुआ-समस्तीपुर रेल परियोजना बनी चर्चा का केंद्र

बिहार को मिली 29 नई रेल लाइनों को मंजूरी, भगवानपुर-महुआ-समस्तीपुर रेल परियोजना बनी चर्चा का केंद्र

द फॉलोअप,बिहार
केंद्र सरकार ने बिहार में 29 नई रेल लाइनों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। भगवानपुर-महुआ-ताजपुर-समस्तीपुर नई रेल लाइन सबसे अधिक चर्चा में है। इस परियोजना को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। इस रेल लाइन से हाजीपुर और आसपास के इलाकों में यात्रा, व्यापार और रोजगार को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

इन लोगों को होगा फायदा
इस परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद यहां के लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों, व्यापारियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है। बिहार सरकार में PHED मंत्री संजय सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि नई रेल लाइन बनने से महुआ सीधे भगवानपुर, ताजपुर और समस्तीपुर से जुड़ जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि इस परियोजना का सबसे ज्यादा फायदा किसानों, व्यापारियों और युवाओं को मिलेगा। बेहतर रेल संपर्क होने से स्थानीय व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी। साथ ही प्रदेश में रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।

सपना सच होने जैसा है यह परियोजना
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेल लाइन परियोजना की मांग कई वर्षों से की जा रही थी।  पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान ने रेल मंत्री रहते हुए इस परियोजना का सर्वे कराया था। लोगों ने बताया कि काफी लंबे समय के बाद अब यह सपना सच होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह उनके अधूरे सपनों को पूरा करने जैसा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे शिक्षा, व्यापार, नौकरी और यात्रा के क्षेत्र में लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा।

Tags - Bihar rail projects 29 new rail lines Bhagwanpur Mahua rail line Samastipur railway project