logo

बिहार : जिस लड़की की हत्या के आरोप में पुलिस को लड़के को जेल भेजा, वो जालंधर में दूसरे युवक के साथ मिली

yuioioi.jpg

बिहारः
22 अप्रैल 2022 को मोतिहारी के मुफ्फसिल थाना के लक्ष्मीपुर गांव निवासी योगेंद्र राम ने बेटी की हत्या हो जाने की  प्राथमिकी थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया और जेल भेज दिया। बाद में पता चलता है कि जिसकी हत्या के आरोप में जिस पति को पकड़ा गया है वह पत्नी तो जिंदा है। किसी दूसरे शहर में अलग जिंदगी बिता रही है। जानकारी के मुताबिक एक पति अपनी पत्नी की दहेज हत्या के आरोप में जेल में बंद है लेकिन, उसकी पत्नी  जालंधर में जिंदा मिली है। 

 

पिता ने दर्ज कराई थी हत्या की शिकायत

पिता ने पति पर हत्या और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि ,’उनकी बेटी शांति और हरीश कुमार उर्फ दिनेश राम की शादी जून 2016 में हुई थी। शादी के बाद से उनकी बेटी का पति उसे दहेज के लिए परेशान करता था। उसे दहेज में मोटरसाइकिल चाहिए थी, जिसके लिए वो लगातार अपनी बीवी को टॉर्चर करता था। बीते महीने 19 अप्रैल 2022 को दिनेश ने दहेज को लेकर ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी।  अब पुलिस पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।  कि पुलिस ने जांच सही तरीके से नहीं की।

 

पति को जेल भेज  दिया गया 
 पुलिस को डेड बॉडी तक नहीं मिली थी और दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दिनेश को जेल भी भेज दिया गया। इधर दिनेश के परिजनों ने शांति की तलाश जारी रखी थी। कुछ दिन बाद उन्हें पता चला कि शांति, एक लड़के के साथ जालंधर में है। उन्होंने जालंधर जाकर उसका पता लगाया और सारी जानकारी पुलिस को दी।  पुलिस ने दोबारा जांच शुरू की, जिसमें दिनेश के परिजनों का दावा सही निकला। फिलहाल, शांति पुलिस हिरासत में है. धारा 164 के तहत उसका बयान दर्ज किया जाएगा. जल्द ही उसका मेडिकल जांच कराकर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।ॉ