द फॉलोअप,बिहार
बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी कैबिनेट की बुधवार को बैठक हुई। बैठक में कुल 19 एजेडों पर मुहर लगी। बैठक में दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव सहित मंत्रीमंडल के नए मंत्री शामिल हुए। बैठक में राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया। वित्त विभाग की और से सरकारी कर्मचारियों के डीए को 58% से बढ़ाकर 60% कर दी गई है।

संवेदनशील जिलों में एसपी की मंजूरी
जानकारी के मुताबिक, बिहार में जिन कर्मचारियों को पहले 19 हजार रुपये/माह सैलरी मिलती थी अब उसमें 390 रुपया इजाफा किया गया है। वहीं 2.25 लाख रुपये मूल वेतन पाने वाले अधिकारियों को अब हर महीने 4500 रुपये बढ़ाकर दिए जाएंगे। पेंशनर्स के मासिक पेंशन में भी बढ़ोतरी की गई है। वहीं इस बैठक में राज्य के आपराधिक रुप से संवेदनशील जिलों में पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली और सीवान में ग्रामीण एसपी के पदों को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा उद्योग विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग समेत कई अन्य विभागों से जुड़े जरुरी फैसले भी लिए गए हैं।

वैशाली में 100 एकड़ जमीन का अधिग्रहण
राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए वैशाली जिले में 100 एकड़ जमीन पर राष्ट्रीय खाद्य प्रोद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (NIFTEM) की स्थापना की जाएगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण को मंजूरी दी गई। इसके अलावा इसमें कैंपस की भी सुविधा होगी। वहीं पटना के बिहटा में डेयरी प्लांट लगाने को लेकर भी मंजूरी दे दी गई है।