logo

बिहार के तकनीकी कॉलेजों में शिक्षकों की बंपर बहाली, 1239 पदों पर जल्द होगी भर्ती

5G4.jpg

बिहार
बिहार सरकार ने राज्य के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 1239 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरु करेगी। इसकी जानकारी आज बुधवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी। डीप्टी सीएम ने यह स्पष्ट किया कि विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत इन पदों पर भर्ती के लिए BPSC को अधियाचना भेज दी गई है।

पदों का विवरण
उन्होंने बताया कि कुल पदों में से 966 पद इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए वहीं 273 पद पॉलिटेक्निक कॉलेजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में तकनीकी शिक्षा को लगातार मजबूत किया जा रहा है, जिससे अब बिहार के छात्रों को पढ़ाई के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार का लक्ष्य स्थानीय स्तर पर ही विश्वस्तरीय तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि युवाओं को अपने ही राज्य में बेहतर भविष्य मिल सके।

बेहतर प्लेसमेंट पर सरकार का जोर 
इसको लेकर विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधर रहा है। जिससे प्लेसमेंट के आंकड़ों में भारी उछाल आया है। उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान में राज्य के छात्रों को 25 लाख रुपये तक के सालाना पैकेज मिल रहे हैं। सरकार का मानना है कि नए शिक्षकों की बहाली से शिक्षण कार्य में और अधिक निखार आएगा। साथ ही भविष्य में छात्रों के लिए रोजगार के नए-नए अवसर भी खुलेंगे।

Tags - Bihar teacher recruitment 1239 posts hiring engineering college jobs Bihar polytechnic teacher vacancy BPSC recruitment Bihar technical education Bihar