logo

“Birsa Lives in New Bharat” कार्यक्रम में बोले CM सम्राट, जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास 

“Birsa Lives in New Bharat” कार्यक्रम में बोले CM सम्राट, जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास 

पटना/बिहार

पटना में मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद सभागार में बुधवार को “Birsa Lives in New Bharat” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित जनजातीय समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं से संवाद किया। सीएम ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया और कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, अवसर और समानता के जरिए जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का लगातार काम कर रही है। 

जनजातीय क्षेत्रों में खेल, पर्यटन और रोजगार पर जोर
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनजातीय क्षेत्रों में खेल और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आदिवासी इलाकों में मैराथन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विजेताओं को ₹1 लाख, ₹75 हजार और ₹50 हजार तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा वाल्मीकिनगर और कैमूर में हेलीपोर्ट निर्माण की योजना से इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। सरकार आदिवासी क्षेत्रों में होम-स्टे मॉडल को भी प्रोत्साहित कर रही है, जिससे पर्यटन के साथ-साथ जनजातीय संस्कृति को भी नई पहचान मिलेगी।

 

 

छात्रवृत्ति योजनाओं से लाखों विद्यार्थियों को लाभ
सीएम ने आगे बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत राज्य में 1.04 लाख से अधिक SC/ST छात्र-छात्राओं को लाभ मिल चुका है। वहीं प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से 20.46 लाख विद्यार्थियों को सहायता दी गई है, जिनमें 1.41 लाख ST छात्र-छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के सम्मान, शिक्षा और समग्र विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Tags - CM Samrat Choudhary tribal welfare programme Bihar Birsa Lives in New Bharat