logo

बिहार में पटना समेत 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की भी आशंका

न्यू_मौसम_22.jpg

Bihar Weather:
बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। आज सुबह पटना समेत आसपास के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के 27 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। साथ ही बिगड़ते मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

27 जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ 40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर और दरभंगा के लिए  येलो अलर्ट  जारी किया है।

इन जिलों में हो सकती है अत्यधिक बारिश
मौसम विभाग ने सीवान, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। खासकर सीमांचल और उत्तर बिहार के इलाकों में मौसम अधिक खराब रह सकता है। वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों से खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। किसानों को भी खराब मौसम के दौरान खेतों में काम न करने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ अगले तीन दिनों तक पटना समेत पूरे बिहार में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

Tags - Bihar Weather Bihar Rain Alert Bihar Monsoon