logo

बिहार में आज 30 जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी

न्यू_मौसम_1.jpg

Bihar Weather Update:

बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश तो कई इलाकों में हल्की से माध्यम बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज राज्य के 30 जिलों के लिए आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव को देखते हुए विभाग ने लोगों से सतर्क रहने अपील की है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण और गोपालगंज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर और किशनगंज में भारी बारिश के साथ वज्रपात की प्रबल संभावना है। इस दौरान इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

Tags - Bihar Weather Bihar Weather Update Bihar Rain Alert