logo

BIHAR : टॉयलेट में लटकती मिली बिहार पुलिस के सिपाही की लाश, जांच में जुटी पुलिस

बिहार.jpg

बक्सर:
बिहार के बक्सर जिले  के डुमरांव स्थित BMP-4 प्रशिक्षण केंद्र में एक जवान की लाश टॉयलेट में लटकती मिली है। जिसके बाद पूरे केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। उसे आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

मोबाइल जब्त कर कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के मुताबिक BMP जवान भोला प्रजापति 24 वर्ष का है। उनके पिता ईश्वरचंद्र प्रजापति गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव निवासी है। वह ट्रेनिंग के लिए डुमरांव प्रशिक्षण केंद्र में पहुंचे हुए थे। उनके साथियों ने बताया कि वह पिछले 10 दिनों से काफी गुमसुम रह रहा था। पुलिस खुदकुशी करने के कारणों के जांच में लगी है। उसके बेड के आसपास खंगाला गया कि कहीं कोई सुसाइड नोट तो नही छोड़ा गया है। जवान के मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है जिससे खुदखुशी के कारणों का पता लगाया जा सके।

बिहार विशेष सुरक्षा पुलिस बल के सिपाही 
SP नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक बिहार विशेष सुरक्षा पुलिस बल के सिपाही था। जिसका बैच नंबर 612 है। किन कारणों से सिपाही को यह कदम उठाना पड़ा। इसके लिए छानबीन की जा रही है।परिजनों को भी इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।