logo

गंगा नदी में डूबी यात्रियों से भरी नाव, ढूंढ़ने के लिए बुलायी गयी NDRF की टीम

drowning.jpg

पटना 

बिहार के पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां लगभग एक दर्जन लोगों को लेकर जा रही नाव गंगा नदी में डूब गयी है। डूबने के बाद से नाव का कोई पता नहीं है। साथ ही नाव से एक यात्री के भी लापता होने की खबर है। इसे ढूंढने के लिए NDRF की टीम को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि गंगा नदी में तेज आंधी के बीच दो नावों के बीच टक्कर हो गयी। इसी के बाद से एक नाव लापता है। नाव में लगभग 12 लोगों के सवार होने की खबर आ रही है। हादसा मनेर के गौरेया स्थान घाट के निकट हुआ है। नाव के डूबने का पता तब चला जब लोगों ने मंगलवार की सुबह नाव को घाट के आसपास कहीं नहीं देखा। 

नाव में सवार एक युवक लापता 
नाव के गायब होने की सूचना तुरंत ही मनेर पुलिस को दी गयी। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में NDRF को बुलाया। इसके बाद से नाव की रिकवरी के लिए प्रयास जारी है। वहीं इसमें सवार एक व्यक्ति के गायब होने से उसके परिजनों में मातम का माहौल है। परिजनों का कहना है कि युवक हादसे के पहले तक नाव में मौजूद था। NDRF की टीम लापता युवक की भी तलाश में लगी है। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल पाया है। 

दुर्गा पूजा में नहीं चलेगी नाव 

बता दें कि प्रशासन ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर 24 और 25 अक्टूबर को गंगा नदी में नाव के चलने पर रोक लगा दी है। इस बाद पटना सदर एसडीओ की ओर सूचना जारी की गयी है। ये निर्णय पूजा और विसर्जन के कारण जमा होने वाली भीड़ को देखते हुए लिया गया है। हालिया दिनों में हुई मुसलाधार वर्षा के कारण गंगा का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है।