logo

बेतिया में एक ही दुपट्टे में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, जांच में जुटी पुलिस  

bih12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के बेतिया में शनिवार की सुबह एक किशोरी और एक युवक के शव आम के पेड़ से लटके मिले। यह घटना सिकटा थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में हुई। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय सहाबुन निशा और 19 वर्षीय शेख सैदुल्लाह के रूप में हुई है। शव को देखते ही इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। दोनों के शव एक ही दुपट्टे से आम के पेड़ से लटके मिले। सूचना पाते ही सिकटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौके से दोनों शवों को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया भेज दिया है। मौके पर नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर राजीव कुमार और थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य भी पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इधर, एफएसएल टीम के सीनियर साइंटिस्ट सुमन कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रहे हैं।

 

Tags - Bettiah Bihar incident Sikta police station case boy girl bodies found hanging Sirisia village Bettiah news Bihar suspicious death case Sheikh Saidullah Sahabun Nisha case Bettiah crime news Narkatiaganj SDPO Jai Prakash Singh Bihar police investi