द फॉलोअप डेस्क
बिहार के रोहतास जिले में 2 युवतियों की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र का है, जहां लोगों को सलेमपुर में एक नहर में दो युवतियों का शव तैरता हुआ मिला है। जिसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई। सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। 
रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि दोनों शवों की पहचान कर ली गई है। दोनों युवतियां नासरीगंज की रहने वाली थी। जिसके बाद दोनों के परिजनों को जानकारी देकर बुला लिया गया है। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि पुलिस इसकी सख्ती से जांच कर रही है ताकि मामले का स्पष्ट कारण पता चल सके। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद इसकी कार्रवाई बेहतर रूप से की जा सकेगी। 