द फॉलोअप डेस्क
बिहार में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। इस बीच हैवानियत का एक मामला गया जी जिले से आया है। जहां 5 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर देने का आरोप लगाया गया है। बीते दिन भी ऐसा ही एक मामला गया जी से सामने आया था जहां बोधगया में होमगार्ड अभ्यर्थी से एंबुलेंस में गैंगरेप कर दिया था। और अब जिले के डोभी में 5 साल की बच्ची के साथ हैवानियत का आरोप लगा है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।.jpg)
मिली जानकारी के अनुसार पिपरघट्टी स्थित वन विभाग की नर्सरी के पुराने शौचालय में बच्ची की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी पुलिस को बीते शनिवार की रात को मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
परिजनों के अनुसार बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ शाम में घर से दवाई लेने निकली थी। बच्ची पिपरघटी स्थित अपने दुसरे घर आई थी। हालांकि बड़ी बहन तो वापस आ गई। लेकिन देर शाम तक छोटी बहन के नहीं आने पर उसकी तलाश की गई। जिसके बाद उन्हें बच्ची की लाश मिली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। वहीं मामले में परिजनों की शिकायत पर गांव के ही एक 13 वर्षीय युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।