logo

सहरसा में रात से गायब युवक का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

DEADBODY.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सहरसा में 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित सुलिन्दाबाद वार्ड संख्या 43 का है। वहीं मृतक की पहचान मोहम्मद आशिफ उर्फ सरफराज के रूप में हुई है, जो ई-रिक्शा चलाकर अपना परिवार चलाता था। 
परिजनों के बताये अनुसार मोहम्मद आशिफ गुरुवार की रात भोजन करने के बाद घर से बाहर निकला था, लेकिन रात भर वह वापस नहीं लौटा जिसके बाद परिजन चिंतित हो उठे। अचानक सुबह परिजनों को खबर मिली कि युवक का शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ है जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव के सामने ही रोना शुरू कर दिया। शव को देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 
घटना की सुचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस टीम ने फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाया और साक्ष्य इक्कठे किये ताकि मामले की बेहतर जांच की जा सके और सच पता लगाया जा सके। 
थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर कुछ साक्ष्य इक्कठे कर लिए हैं। आगे की कार्रवाई पंचनामे की रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar crime news bihar trending news crime news crime latest news saharsa news saharsa latest news saharsa crime news