logo

बम की धमकी से बक्सर कोर्ट में मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस

baksar_court.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार स्थित बक्सर कोर्ट को आज शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की जानकारी मिली है। बताते चलें कि पिछले कुछ दिन पहले ही पूर्णिया कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पूरे दल बल के साथ पहुंची और तुरंत पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया। बहरहाल पुलिस इसकी गहन जांच कोर्ट परिसर में कर रही है।

 

Tags - Buxar court bomb threat Bihar court security alert police evacuation Buxar court Purnia court previous threat court premises cleared bomb scare Buxar Friday bomb threat law enforcement response police investigation ongoing court safety measures