logo

किचन में खाना बना रही थी मां, इधर भाई कमरे में बहन को गोलियों से भूनकर हुआ फरार 

firing_crime.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्णिया से हत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सगे भाई ने अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका को 2 गोली लगी हैं। एक गोली सीने में और दूसरी गोली पैर में लगी है। घटना मधुबनी बाजार इलाके की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है। जहां मृतका का अपने भाई के दोस्त के साथ प्रेम-प्रंसग था। जिससे दोस्त भाई को ताना देते थे। इन कारणों की वजह से भाई नाराज था। उसने बहन को समझाने की कोशिश की, लेकिन बहन अपने प्रेमी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। जिसके बाद बहन की गोली मारकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मां रसोई में खाना बना रही थी, उसी दौरान मृतका के चीखने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद वो दौड़कर कमरे में गई, तो देखा कि बेटी खून से लथपथ है और बेटे के हाथ में पिस्टल है। मां को देखते ही आरोपी बेटा घर से फरार हो गया।
मृतका के पिता ने बताया कि बेटी ग्रेजुएशन की छात्रा थी और कॉलेज की पढ़ाई के दौरान एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग में पड़ गई। उनका ये प्रेम-प्रसंग लगभग ढाई सालों से चल रहा था। और इसी बात से भाई नाराज था। वहीं मां ने भी काफी समझाने की भी कोशिश की लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। 
पुलिस ने बताया कि गोली लगने के बाद शव को अस्पताल ले जाया गया था लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों के द्वारा पुलिस को सुचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं पुलिस ने कहा कि मामले की जाचंह की जा रही है। और फरार आरोपी की भी तलाश जारी है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar crime news crime latest news crime update purnia news purnia latest news firing news