द फॉलोअप डेस्क
अररिया जिला स्थित नरपतगंज प्रखंड के पोसदाहा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-10 में मंगलवार की देर रात पूर्व सरपंच के घर चोरी का मामला सामने आया है। पूर्व सरपंच का नाम रामचंद्र मेहता बताया जा रहा है। यह घटना मंगलवार का है। जानकारी के अनुसार, 25 लाख रुपये नकद और जेवरात की चोरी हुई है। दरअसल यह घटना तब हुई जब सरपंच जी के घर पर सब लोग सो रहे थे। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात पहले चोर दीवार से लगी अमरूद के पेड़ पर चढ़े उसके बाद घर के आंगन में कूदे।

चोरों ने देखा कि सब लोग अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। फिर घर के दरवाजे की कुंडी बाहर लगा दिया और जिस घर में जेवर जेवरात नगद गोदरेज में रखा हुआ था उस घर में घुसकर गोदरेज का ताला तोड़ा और चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं, जब बुधवार की सुबह सब लोग जगे तो देखा कि घर का कब्जा बाहर से लगा हुआ है।
.jpeg)
जिसकी सूचना आसपास के लोगों को दी गई फिर लोगों द्वारा कब्जा खोला गया। वहीं घर के लोग जब गोदरेज का ताला टूटा हुआ देखे तो इसकी सूचना नरपतगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी ली। फिलहाल, पुलिस छानबीन कर रही है ।