logo

झारखंड में सहायक विषय से भी बन सकेंगे TGT शिक्षक

झारखंड में सहायक विषय से भी बन सकेंगे TGT शिक्षक

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

Jharkhand News: झारखंड में सहायक विषय से भी अभ्यर्थी टीजीटी शिक्षक बन सकेंगे। स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने कहा कि इतिहास, नागरिक शास्त्र और अन्य विषयों में शिक्षक नियुक्ति के लिए संबंधित विषय का स्नातक स्तर पर मुख्य विषय होना जरूरी नहीं है, बल्कि सहायक विषय वाले अभ्यर्थी भी नियुक्ति के पात्र होंगे। हाईकोर्ट में जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक के 20 अक्टूबर 2021 के पत्र के खंड-5 को रद्द करते हुए 2 अभ्यर्थियों की याचिका स्वीकार की।

8 सप्ताह मे नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश
 कोर्ट ने सरकार को 8 सप्ताह के भीतर उनकी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यदुलाल चौधरी और गोरखनाथ विश्वकर्मा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। यह मामला झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 28 दिसंबर 2016 को जारी टीजीटी नियुक्ति विज्ञापन से जुड़ा है। 

Tags - Jharkhand NewsJharkhand Teacher RecruitmentJharkhand TGT TeacherJharkhand Update