logo

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास का निधन, बांस घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

लगेपो21.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास, विद्यावती देवी (90), का शुक्रवार शाम निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं और पटना स्थित आईजीआईएमएस में इलाज चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब 6:40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार को पटना के बांस घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पुत्र निशांत कुमार के साथ उपस्थित रहे। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी सहित परिवार के अन्य सदस्य और करीबी लोग भी मौजूद थे। परिजनों के अनुसार, विद्यावती देवी बीते करीब दो महीनों से आईजीआईएमएस में भर्ती थीं। इस दौरान निशांत कुमार नियमित रूप से अस्पताल जाकर अपनी नानी से मुलाकात करते थे और उनका हालचाल लेते थे।

निधन के बाद निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर अपनी नानी को याद करते हुए भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा कि नानी मां के जाने से उनका मन बेहद व्यथित है। उन्होंने कहा कि उनकी नानी सिर्फ एक रिश्ते तक सीमित नहीं थीं, बल्कि स्नेह, कहानियों और मुस्कान से भरी एक ऐसी छांव थीं, जो हमेशा परिवार के साथ रही। निशांत कुमार ने आगे लिखा कि नानी ने उन्हें प्रेम और अच्छाई की सीख दी, जिसे वह जीवन भर याद रखेंगे। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए कहा कि जहां भी वे हों, परिवार को आशीर्वाद देती रहें।