logo

पटना : CM नीतीश कुमार ने गांधी सेतु के पूर्वी लेन का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कई आवश्यक निर्देश 

WhatsApp_Image_2022-05-17_at_2_53_03_AM.jpeg

पटना:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर चल रहे काम का जायजा लिया है। इस क्रम में मुख्यमंत्री पैदल यात्रियों और साइकिल-मोटरसाइकिल के लिए बन रहे सर्विस लेन का मुआयना किया तथा इसके लिए अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के इंजीनियरों को आवश्यक निर्देश भी  दिये।  मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी सेतु पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सर्विस लेन का मज़बूत होना बहुत महत्वपूर्ण है। यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि सर्विस लेन का काम भी जून महीने में पूरा कर लिया जाएगा।


7 जून  2022 को केंद्रीय मंत्री करेंगे उद्धाटन 
बता दें कि 7 जून  2022 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन का उद्धाटन करेंगे।  पूर्वी लेन पुल पर पैदल, साइकिल और बाइक चालकों के लिए अलग से सर्विस लेन की व्यवस्था की गई है।  महात्मा गांधी सेतु के जर्जर हो जाने पर नवंबर 2016 में मरम्मत कार्य शुरू किया गया था। बताया जा रहा है कि इस पुल की देखरेख निर्माण करने वाली एजेंसी आगामी चार सालों तक करती रहेगी। 


लोगों के आने-जाने का रखे खास ख्याल
नीतीश कुमार ने कहा कि "हमने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय बनाने का निर्णय बहुत पहले किया था। वर्ष 2010 के जनवरी में हम यहां आकर कई दिनों तक रूके थे और हमने यहां पर एक-एक चीज को देखा था। बीच में भी हमने कई बार आकर इसे देखा है। हवाई सर्वे के दौरान भी कई बार हमने इस स्थल का जायजा लिया है। अधिकारियों को निर्देश दिया है कि तेजी से इसका काम पूरा करें। लोगों को यहां आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसका ख्याल रखें"।


बुध पूर्णिमा के अवसर पर वैशाली गढ़ गए थे मुख्यमंत्री
बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुध पूर्णिमा के अवसर पर वैशाली स्थित वैशाली गढ़ पर निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय और बुद्ध स्मृति स्तूप का निरीक्षण करने गए थे। इसी क्रम में रास्ते में मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी सेतु का जायजा लिया।