logo

CM नीतीश ने कैमूर में बाईपास निर्माण सहित कई योजनाओं की दी सौगात, पेश किया विकास कार्यों का खाका 

hfrt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा आज मंगलवार को कैमूर जिले में रही। यहां उन्होंने करोड़ों रुपये की योजनाओं की घोषणा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कैमूर जिले में सभी आवश्यक कार्य पूरे कराए गए हैं। अब कुछ और नई योजनाओं को भी शुरू किया जाएगा। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मोहनिया में बाईपास निर्माण की घोषणा की, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में बहुत सुविधा होगी। इसके साथ ही अधौरा प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा, जिससे पहाड़ी क्षेत्र के छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। सोन और कोहिरा नदियों के बीच लिंक परियोजना का विकास भी किया जाएगा, जो बड़े क्षेत्र में सिंचाई सुविधा को बढ़ावा देगा। इसके अलावा अधौरा पहाड़ी क्षेत्र में पर्यटन स्थल के विकास के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। 

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण
बताया जा रहा है कि कैमूर जिले में एक प्रेक्षागृह का निर्माण भी किया जाएगा। साथ ही अधौरा प्रखंड के गांवों में सोन नदी से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समन्वय कर जमानियों गंगा जल लिफ्ट योजना क्रियान्वित की जाएगी। 

सीएम ने की कई घोषणाएं
वहीं, प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि कैमूर जिले के 8 प्रखंडों – मोहनिया, अधौरा, चैनपुर, रामपुर, चांद, कुदरा, भगवानपुर और नोआंव में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे पहले घोषणा की गई थी, कैमूर जिले में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण शीघ्र किया जाएगा। इसके अलावा मोहनिया में नरौरा से सेमटिया गांव तक सड़क का निर्माण, और रामपुर प्रखंड में बगहींहेड से रामपुर पाली होते हुए नहर की सफाई का काम भी किया जाएगा। 

Tags - CM Nitish Kumar Pragati Yatra Kaimur Developmental Works Bihar News Latest News Breaking News