द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि बिहार में अब शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी। नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। उन्होंने X पर लिखा है कि "नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है"।.jpg)
उन्होंने आगे लिखा "शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों (DOMICILE) को प्राथमिकता देने हेतु शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है। यह TRE-4 से ही लागू किया जाएगा"।
वहीं अंत में उन्होंने लिखा "वर्ष 2025 में TRE-4 एवं वर्ष 2026 में TRE-5 का आयोजन किया जाएगा। TRE-5 के आयोजन के पूर्व STET का आयोजन करने का भी निदेश दिया गया है"।
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है।