द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शिक्षक नंद किशोर प्रसाद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने कहा कि स्व नंद किशोर प्रसाद सिंह श्री गणेश हाई स्कूल, बख्तियारपुर में उनके विज्ञान विषय के शिक्षक रहे थे। वे पिछले दो सालों से बीमार चल रहे थे।सीएम ने बताया व्यक्तिगत क्षति
इसके साथ ही सीएम ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही समस्तीपुर के कमला गांव जाकर उन्होंने शिक्षक का हालचाल भी जाना था। उन्होंने कहा कि शिक्षक नंद किशोर प्रसाद सिंह हमेशा बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते रहते थे। वे अनुशासनप्रिय और सहज स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से गहरी क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि नंद किशोर प्रसाद सिंह का निधन शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति की कामना करते हुए, उनके परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।