logo

BIHAR : CM नीतीश कुमार ने शिंजो आबे के निधन पर जताया दुख, कहा- वे भारत के सच्चे दोस्त थे 

japan_daura_cm.jpg

पटना: 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे(Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe) के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने फेसबुक(Facebook) पर एक पोस्ट के जरिये अपना दुख प्रकट किया है। सीएम ने 2018 के अपने जापान दौरे को याद करते हुए शिंजो आबे को भारत का सच्चा दोस्त कहा है। बता दें कि इसी कड़ी में आज भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है।

भारत-जापान संबंधों को सुदृढ़ बनाने में बड़ी भूमिका
सीएम ने लिखा-जापान के पूर्व प्रधानमंत्री श्री शिंजो आबे जी का निधन दुःखद। भारत-जापान संबंधों को सुदृढ़ बनाने में शिंजो आबे जी की बड़ी भूमिका रही है। वे भारत के सच्चे दोस्त थे और भारत से उनका विशेष लगाव था। वर्ष 2018 में जब मैं जापान गया था तो उस समय शिंजो आबे जी प्रधानमंत्री थे। 19 फरवरी, 2018 को उनसे मुलाकात हुई थी तथा कई विषयों पर चर्चा हुई थी। उन्हें बिहार की विशेष समझ थी। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुःख पहुंचा है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें तथा उनके परिजनों एवं जापानी नागरिकों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें।

 

 एक सभा में भाषण देने के दौरान मारी गई गोली
बता दें कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को कल कुछ हमलावरों ने उस वक्त अपनी गोली का निशाना बना लिया जब वे एक सभा में भाषण दे रहे थे। गोली लगने के बाद शिंजो आबे का इलाज नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। लेकिन कई घंटों के इलाज के बावजूद उनकी मौत हो गई। शिंजो आबे की मौत के बाद जापान में 9 जुलाई (शनिवार) को एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है।