द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मंगलवार को पटना के राजेंद्र नगर में एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर एवं विभिन्न गैलरियों, वैज्ञानिक प्रदर्शों का जायजा लिया। साथ ही वहां उपस्थित बच्चों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्द्धन किया। .jpg)
भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को इस परियोजना की बारीकियों और वहां उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान बताया कि यह परिसर 21 एकड़ में फैली हुई है। इस साइंस सिटी में विज्ञान आधारित 5 गैलरी, 269 रोचक विज्ञान प्रदर्शनी, ऑडिटोरियम, 4 डी थियेटर बनाया गया है। तथा छात्रों एवं शिक्षकों के लिए डोरमेट्री की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि साइंस सिटी का निर्माण काफी शानदार और विशिष्ट आइडियाज के साथ किया गया है। उन्होंने इसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी को जानने-समझने के लिए देश का एक अनूठा और आकर्षक केंद्र बताया। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह केंद्र न केवल छात्रों बल्कि हर आयु वर्ग के लोगों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।