logo

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सांसद रविशंकर प्रसाद के होली मिलन समारोह में लिया भाग, दी शुभकामनाएं

NITISH_KUMAR.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना के बुद्ध मार्ग स्थित बिहार राज्य भारत स्काउट एंड गाइड परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस समारोह का आयोजन सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया था। बता दें कि समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने सांसद रविशंकर प्रसाद और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के साथ फूलों की होली खेली और उन्हें गुलाल लगाया। मुख्यमंत्री ने सांसद रविशंकर प्रसाद को गले लगाकर, उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, नेताओं और आमजन को भी होली की बधाई दी। इस समारोह में कलाकारों द्वारा होली गीतों की प्रस्तुति भी की गई, जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया।इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधायक संजीव चौरसिया, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार समेत कई आमजन मौजूद रहे।

Tags - CM Nitish Kumar Holi Milan function MP Ravi Shankar Prasad Bihar News Latest News Breaking News