द फॉलोअप डेस्क
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने नए साल के बाद आज से समृद्धि यात्रा की शुरुआत कर दी है, जो कि पूरे 8 दिनों तक चलेगी। पश्चिम चंपारण के बेतिया से आज से शुरू हुई यह यात्रा 9 जिलों से होकर गुजरेगी, जिसका समापन 24 जनवरी को वैशाली में होगा। समृद्धि यात्रा के आगाज के साथ पहले दिन ही उन्होंने जिले को सैकड़ों करोड़ की योजनाओं की सौगात भी देदी है। .jpeg)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह करीब 11:30 बजे पश्चिम चंपारण के बेतिया पहुंचे। और योजनाओं की सौगात देने की साथ ही यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। बेतिया में उनका काफिला कुमारबाग स्थित विशेष आर्थिक क्षेत्र पहुंचा, जहां उन्होंने औद्योगिक गतिविधियों और स्टॉलों का निरीक्षण किया। इसके बाद वे रमना मैदान के लिए रवाना हो गए। .jpg)
यात्रा के पहले दिन ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 153 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और 29 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया। जिसमें सड़क, आधारभूत संरचना, ग्रामीण विकास और औद्योगिक विस्तार से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। लोगों का मानना है कि इन योजनाओं से आने वाले समय में जिले की तस्वीर बदल सकती है।
नीतीश कुमार की इस यात्रा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। पूरे क्षेत्र में 2000 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों के जरिये लगातार निगरानी की जा रही है।