logo

पटना में कॉलेज स्टूडेंट की पीट-पीटकर हत्या, मास्टरमाइंड धराया; विवाद का भी चला पता

harsh1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना के बीएन कॉलेज के एक छात्र की सोमवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक छात्र का नाम हर्ष राज है। इस मामले पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। खबर लिखने तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने हत्या का कारण और इसके पीछे के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। मास्टरमाइंड का नाम चंदन यादव है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी ओर पटना में सौकड़ों छात्र सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी बस एक ही मांग है कि हत्या करने वालों को फांसी की सजा हो। 


ये है हत्या के पीछे का विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे का विवाद भी पता चला है। बताया जाता है कि कुछ समय पहले मिलर स्कूल ग्राउंड में डांडिया नाइट कार्यक्रम हुआ था। उस दौरान हर्ष का कुछ छात्रों से विवाद हुआ। पुलिस की जांच में अब तक यह आया है कि उसी विवाद में यह हत्या की गई है। सोमवार को पटना विश्वविद्यालय के बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष राज की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। 


पटना कॉलेज में बीए फाइनल ईयर का छात्र है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी चंदन यादव पटना कॉलेज में बीए फाइनल ईयर का छात्र है और जैक्सन हॉस्टल में रहता है। पुलिस ने चंदन को पटना जिले के बिहटा में आम्हारा गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार जिलों में छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूछताछ में चंदन ने डांडिया नाइट के दौरान हुई मारपीट के कारण घटना को अंजाम देने की बात बताई है। चंदन ने पुलिस को 8 लड़कों के नाम भी बताए हैं जो इस घटना में शामिल थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए सुपौल, सहरसा, बेगूसराय व नालंदा में छापेमारी कर रही है।


क्या था मामला
बता दें कि सोमवार को पटना यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज परिसर में बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष को 15 अज्ञात लड़कों ने पीट पीट कर मार डाला। हर्ष बीए थर्ड ईयर का पेपर दे कर निकल रहा था। बुलेट पर बैठ कर आगे बढ़ते ही अज्ञात लड़कों ने ईंट चला कर उसको गिरा दिया। करीब 15 की संख्या में लड़के लाठी-डंडा ले कर वहां पहुंच। फिर हर्ष को बुरी तरह पीटने लगे। हर्ष के साथ उसका साथी था, अज्ञात लड़कों ने उसे दो से तीन डंडा मारा, जिसके बाद वह वहां से जान बचा कर भाग गया। इसके बाद अज्ञात लड़कों ने हर्ष को मारना शुरू किया। लड़कों ने हर्ष के सीने पर कई बार ईंट से वार किया। जब हर्ष बेहोश हो गया, तब वहां से वारदात में शामिल लड़के फरार हो गए।

Tags - Bihar newsPatna universityBN collegeHarsh rajharsh raj murder case