द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच अररिया के फारबिसगंज में मतदान के दौरान पोलिंग बूथ के बाहर BJP और कांग्रेस के समर्थक आपस में भिड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार फारबिसगंज कॉलेज में बने पोलिंग बूथ संख्या 198 के बाहर BJP प्रत्याशी विद्यासागर केसरी और कांग्रेस प्रत्याशी मनोज विश्वास के बीच बहस हुई।
देखते ही देखते दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए। कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी पर लगे पार्टी के लोगो का स्टिकर का BJP प्रत्याशी ने विरोध किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने BJP प्रत्याशी की गाड़ी सीज करने को कहा। इसी बीच BJP प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस के वर्करों और वोटरों को मारो, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए और BJP के कार्यकर्ताओं के साथ भिड़ गए।.jpg)
हंगामा और मारपीट होते देख पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया और भिड़ रहे लोगों को अलग करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। वहीं मामले को लेकर SDO रंजीत कुमार रंजन ने कहा है कि फ़िलहाल शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जा रहा है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।