logo

congress party : एमएलसी चुनाव में कांग्रेस उतारेगी 8 प्रत्याशी, आरजेडी भी करेगी जोर-आजमाइश

congressflag-1634659749.jpg

पटना :

बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर होने वाले चुनाव की घोषणा होने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने 8 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों  की सूची जारी कर दी है। आपको बता दें कि पूर्व सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल  को संकेत दिया कि वो चुनावी मुकाबले में हथियार नहीं डालने वाली है। कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक  ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी  की मंजूरी के बाद शनिवार को 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की। 

बाकी सीटों के लिए प्रत्याशी की घोषणा जल्द
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश राठौड़ ने कहा कि हम समझते हैं कि यह पहली सूची है। साथ पार्टी ने यह कहा कई की अभी और सीटों के लिए उमीदवारों के लिए नामों की शीघ्र ही घोषणा किये जाने की संभावना है। कांग्रेस जिन सीटों के लिए नाम तय किये हैं उनमें एक पश्चिमी चंपारण के मोहम्मद अफाक अहमद) है। कांग्रेस ने वर्ष 2015 में यह सीट जीती थी लेकिन उसके विधान परिषद सदस्य पिछले साल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल हो गए थे। 

आरजेडी अकेले 23 सीटों पर लड़ रही चुनाव
बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में 2 विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव में आरजेडी की आपत्ति को दरकिनार करते हुए अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। इसके बाद दोनों दलों के बीच थोड़ी अब -बन ज़्यादा बढ़ गई थी। जिसके बाद आरजेडी ने इस बार विधान परिषद में खुद के बल पर 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और 1 सीट माले के लिए छोड़ दी है। बात करें एनडीए की तो वो अभी तक अपने उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाया है। बीजेपी 24  और जेडीयू 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।