डेस्क:
बिहार के मोतिहारी में NIA छापेमारी कर रही है। छापेमारी जिले के चकिया मेहसी क्षेत्र में कई जगहों पर हुई है। खबर है कि मोतिहारी में NIA की ये कार्रवाई अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर किए गए ये आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हुई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। NIA ने कार्रवाई करते हुए 3 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया।

PFI के सदस्य सलमान उस्मान खान ने किया था पोस्ट
बताया जा रहा है कि PFI के सदस्य सलमान उस्मान खान ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उसने देवशिला की यात्रा का वीडियो डाला है। और कहा है कि बाबरी मस्जिद पर दावा बरकरार रहेगा। इस देवशिला से अयोध्या में रामलला-माता जानकी की मूर्ति बनेगी।

मोतिहारी पुलिस और NIA का जॉइंट ऑपरेशन
गिरफ्तार तीनों से एनआईए की टीम पूछताछ कर रही है। NIA की टीम ने प्रतिबंधित संगठन PFI के राज्य सचिव रेयाज के घर पर भी छापेमारी की। वह चकिया थाना क्षेत्र के कुअवा गांव का रहने वाला है। वहीं, मेहसी थाना के इमाम पट्टी से भी कुछ संदिग्ध युवकों को उठाया गया हैं। मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पुष्टि करते हुए कहा कि मोतिहारी पुलिस और एनआईए का जॉइंट ऑपरेशन था। जिसमें तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। कार्रवाई के बाद NIA की टीम वापस चली गई हैं। जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे गुप्त जगह पर रखकर पूछताछ की जा रही है।