logo

BIHAR : बुरे फंसे अनंत सिंह, AK-47 बरामदगी मामले में कोर्ट से दोषी करार 

WhatsApp_Image_2022-06-14_at_1_52_23_AM.jpeg

पटना:
मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किले बढ़ती नजर आ रही है। कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है। दरअसल उनके घर से AK-47 की बरामदगी हुई थी। जिसके बाद उनपर कारवाई शुरू हुई थी। यह मामला उनके पुश्तैनी घर से हथियार और गोली मिलने का है। स्पेशल जज त्रिलोकी दुबे की कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। बता दें कि पिछले 34 महीने से वे पटना के बेऊर जेल में बंद थे।  जिस वक्त उनके घर से हथियार की बरामदगी हुई थी, अनंत सिंह मोकामा से निर्दलीय विधायक थे।

उनके आवास से AK-47, 2 हैंड ग्रेनेड, 26 राउंड गोली और एक मैगजीन बरामद 
बता दें कि यह छापेमारी बाढ़ की ASP रही लिपि सिंह ने अगुवाई में हुई थी। 16 अगस्त 2019 को पटना पुलिस की टीम ने बाहुबली विधायक अनंत सिंह के लदमा गांव स्थित घर पर छापेमारी की थी। करीब 11 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में विधायक के घर से पुलिस ने एक AK-47, 2 हैंड ग्रेनेड, 26 राउंड गोली और एक मैगजीन बरामद किया था। लिपि सिंह ने उस वक्त दावा किया था कि बाढ़ में अनंत सिंह के घर से बड़े पैमाने पर हथियार की तस्करी करने की सूचना मिली थी। इसके बाद इसकी जानकारी पटना की SSP गरिमा मलिक को दी। फिर तत्कालीन DGP गुप्तेश्वर पांडेय को भी पूरे मामले से अवगत कराया गया था।

दिल्ली के साकेत कोर्ट में किया था सरेंडर 
बाहुबली विधायक के घर से हथियार, गोली और हैंड ग्रेनेड मिलने के मामले में बाढ़ थाने में (FIR नंबर 389/19) पुलिस ने अपने ही बयान पर दर्ज किया था। उस वक्त विधायक पटना में सरकारी आवास पर थे। मगर, जब पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की तो वो पटना छोड़कर फरार हो गए थे। 23 अगस्त 2019 को उन्होंने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद उसी दिन शाम को पटना से IPS लिपि सिंह की टीम दिल्ली गई थी। फिर 24 अगस्त को ट्रांजिट रिमांड मिला और 25 अगस्त को उनको बाढ़ कोर्ट में पेश किया गया था। तब से इस केस में लगातार पटना के MP-MLA कोर्ट में ट्रायल चल रहा था।