logo

BIHAR : आज पटना पहुंच रही हैं दौपद्री मुर्मू, BJP करेगी भव्य स्वागत

दौपदी1.jpg

पटना:

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार( Presidential Candidate) दौपद्री मुर्मू(Draupadi Murmu) आज बिहार( Bihar) दौरे पर है। जिसे लेकर प्रदेश में तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसकी पूरी जिम्मेदारी बिहार सरकार के श्रम एवं संसाधन मंत्री(Minister of Labor and Resources, Government of Bihar) जीवेश मिश्रा(Jivesh Mishra) को दी गई है। बता दें कि इन दिनों द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) पूरे देश में बीजेपी और एनडीए (NDA) के सभी घटक दल के नेताओं से मुलाकात कर उनसे अपने पक्ष में वोट की अपील कर रही हैं।

पुराना सचिवालय स्थित बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी
बताया जा रहा है कि वे 10 बजे पटना(Patna) आएंगी। भाजपा ने उनके स्वागत की लिए एयरपोर्ट(Patna Airport) पर भव्य तैयारी की है। सबसे पहले द्रौपदी मुर्मू पुराना सचिवालय(old secretariat) स्थित बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद भाजपा(BJP) प्रदेश कार्यालय के सामने भाजपा की महिला मोर्चा की नेत्रियां उनका स्वागत करेंगी। उसके बाद वो गांधी मैदान(Gandhi Maidan) स्थित होटल मौर्या(Hotel Maurya) जाएंगी जहां पर एनडीए के घटक दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद आज ही दोपहर डेढ़ बजे द्रौपदी मुर्मू वापस दिल्ली लौट जाएंगी।

अलग-अलग नेताओं को दी गई जिम्मेदारी
द्रौपदी मुर्मू के पटना आगमन से उत्साहित बीजेपी नेताओं ने उनके स्वागत की विशेष तैयारी की है। हवाई अड्डा, होटल मौर्या और बिरसा मुंडा की प्रतिमा, द्रौपदी मुर्मू को जहां-जहां जाना है, बीजेपी ने पार्टी के अलग-अलग नेताओं को काम की जिम्मेदारी दी है।