द फॉलोअप डेस्क
मुजफ्फरपुर में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के भेलाईपुर गांव का है जहां आज सुबह एक 31 वर्षीय युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र के तुर्की गांव निवासी अजय शाह के रूप में हुई है। जो कई सालों से अपने ससुराल में अप्तनी और बच्चों के साथ रह रहा था। .jpg)
मृतक की पत्नी सोनी देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पति की हत्या ससुराल वालों ने करवा दी है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद उनके घर वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया था। जिसके बाद हम मेरे मायके में ही रहने लगे। वहीं उसकी पत्नी ने आगे बताया कि अजय एक लोहे की फैक्ट्री में मजदूरी करता था। कुछ दिनों पूर्व उन्होंने बोल बम यात्रा की बात कहकर अपनी मां से मिलने तुर्की गांव चले गये थे। उसके बाद खबर मिली कि भेलाईपुर में अजय का शव मिला है। 
वहीं अजय की मां राम पुकारी देवी ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि बहु का चाल-चलन ठीक नहीं था। और उसी ने मेरे बेटे की हत्या करवाई है। वहीं उसकी मां ने यह सवाल भी उठाया कि कोई मां- बाप अपने बेटे की हत्या कैसे कर सकता है। यह केवल मुझे झूठे आरोप में फंसाने की साजिश है। 
घटना की सुचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया। पानापुर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार गुप्ता ने कहा मामले की गहन जांच की जा रही है। और आगे की कार्रवाई पंचनामे की रिपोर्ट आने के बाद की जा सकेगी। वहीं ग्रामीणों के अनुसार अजय अक्सर शराब पीता था। लेकिन मौत का कारण क्या है यह बता पाना मुश्किल है।