logo

बिहार में कपल पर जानलेवा हमला, गला काटकर लड़की को मारा; 100 मी. दूर इस हाल में मिला लड़का

gopalganj_station.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के गोपालगंज में एक प्रेमी जोड़े पर जनलेवा हमला होने की खबर सामने आया है। जहां लड़की का गला काटकर उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। वहीं, दूसरी ओर लड़के पर हमला करके अधमरा कर झाड़ियों से 100मी. दूर फेंक दिया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। शादी करना चाहते थे। लड़की गर्भवती थी और इस बात की जानकारी परिजनों को थी।


सुबह घर से साथ निकले थे दोनों
मामला गोपालगंज के विजयीपुर थाने के बिलरुआ गांव की है। में मृतका की पहचान 20 वर्षीय अर्चना कुमारी के रूप में की गई है। वह विजयीपुर थाना क्षेत्र के बिलरूआ गांव के विश्वकर्मा यादव की बेटी थी। इधर, घायल प्रेमी की पहचान बिलरूआ गांव के अमरू यादव के 20 वर्षीय पुत्र नितेश यादव के रूप में की गयी है।मिली जानकारी के अनुसार अर्चना और विश्वकर्मा एक दूसरे से प्यार करते थे। शादी करना चाहते थे। परिजनों का कहना है कि दोनों साथ में सुबह घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं आए। इसके बाद लड़के परिजनों ने बेटे के लापता होने की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने जब तलाशी शुरू की तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस सुनियोजित तरीके से हत्या होनी की बात कही है। 


लड़की के परिवार पर ऑनर किलिंग में उसकी हत्या करने का संदेह 
पुलिस का कहना है कि पहले दोनों की गर्दन काटी गई और बाद में लड़की के पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। लड़की का शव घायल लड़के से करीब 100 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में मिला। जबकि लड़का मक्के के खेत में संघर्ष कर रहा था। हत्यारे को लगा कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका मर गये हैं और उन्हें वहीं फेंक कर भाग गये। पुलिस को लड़की के परिवार पर ऑनर किलिंग में उसकी हत्या करने का संदेह है, हालांकि अभी सभी तथ्यों की जांच चल रही है। हालांकि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है,जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस को हत्या में इस्तेमाल हथियार भी मिल गए है।

Tags - Bihar newscrime newsGopalganj news