logo

देवघर-पटना EMU ट्रेन का शुभारंभ, निशिकांत दुबे ने दिखाई हरी झंडी

लगगग.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दुर्गापूजा से पहले पटना और देवघर के यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। देवघर से पटना के लिए अब EMU ट्रेन चलेगी। आज गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। वहीं इससे पहले बक्सर में हुए रेल हादसे के लिए 2 मिनट तक श्रद्धांजलि दी गई। बक्सर रेल हादसे के कारण ही कार्यक्रम को काफी सादगी से किया गया। बता दें कि पहले यह ट्रेन पहले पटना से झाझा चलती थी। लेकिन सरकारी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मांग पर इसे पटना से देवघर विस्तारीकरण कर दिया गया। जानकारी के अनुसार 13 अक्टूबर को ही शाम 6:20 बजे देवघर स्टेशन से देवघर-झाझा ईएमयू ट्रेन की शुरुआत होगी। देवघर स्टेशन से शाम में खुलने वाली यह इएमयू ट्रेन 7:30 बजे झाझा स्टेशन पहुंच जायेगी।


ऑफिस जाने वाले लोगों को मिलेगी राहत

कार्यक्रम में सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि देवघर को लगातार रेल की सौगात मिल रही है। लेकिन आम जनता को सबसे बड़ी राहत इस ट्रेन के चलने से होगी। इस ट्रेन के परिचालन शुरू होने से वैसे स्थानीय लोग जो बिहार के झाझा, किऊल तक ऑफिस जाना चाहते हैं वह आराम से इस ट्रेन से जा सकते हैं। ऑफिस खत्म होने के बाद वे लोग शाम को इसी ट्रेन से वापस आ सकते हैं। इसके अलावा गरीब जनता को इस ट्रेन से काफी सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन के परिचालन होने से आम जनता को काफी राहत होगी। खासकर दुर्गा पूजा में आवागमन के लिए यह सबसे बेहतर लोकल ट्रेन होगी।
 

देवघर - पटना और देवघर-झाझा EMU ट्रेन की समय सारणी
देवघर से पटना
देवघर - 6:50
जसीडीह - 07:00
झाझा-08:30
पटना जंक्शन 14:30 

पटना से देवघर
झाझा- 16:05
जसीडीह -17:00 
देवघर - 17:20

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N