द फॉलोअप डेस्क
बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड से एक चौंकाने वाली खबर आई है। यहां एक BPSC शिक्षक ने एक स्कूली छात्रा को अश्लील मैसेज भेज दिया। इसके कारण अब शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला के बारे में बताया गया है कि 10वीं कक्षा की छात्रा को BPSC शिक्षक विमल कुमार मांझी ने पिछले हफ्ते आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे। यह मैसेज छात्रा ने अपने अभिभावकों को दिखाया। इसके बाद 20 जनवरी को स्कूल में जमकर हंगामा हुआ।
अभिभावकों के सामने की पूछताछ
घटना की जानकारी मिलते ही DPO स्थापना रविरंजन ने नरपतगंज BEO को मामले की जांच का आदेश दिया। इसके बाद BEO शिव नारायण सुमन ने छात्रा के अभिभावकों और स्थानीय लोगों के सामने शिक्षक से पूछताछ की। इस दौरान शिक्षक ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि यह सब गलती से हुआ था।
आरोपी शिक्षक हुए निलंबित
इसके बाद 21 जनवरी को प्रधानाध्यापिका ने BEO को एक लिखित आवेदन दिया। इसमें आरोपों को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक के निलंबन की अनुशंसा की गई। इस पर DEO ने अनुशंसा को मानते हुए 22 जनवरी को BPSC शिक्षक विमल कुमार मांझी को निलंबित कर दिया।
