logo

बिहार : सीवान में दो गुटों में हुआ विवाद, गोलीबारी में 5 लोग जख्मी

siwan_chimney.jpg

सीवान:
बिहार के सीवान जिले के जीवी नगर थाना क्षेत्र के इलाके में चिमनी विवाद को लेकर 2 गुटों में जंग छिड़ गई। जहां एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के 5 लोगों को गोली मार दी है। पांचों लोग काफी जख्मी है और उनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। 
दनादन गोलियां दागनी शुरू कर दीं
मामला जीवी नगर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर लालगढ़ का है जहां चिमनी विवाद को लेकर 2 गुट में लड़ाई हो गई। बताया जा रहा है कि यह चिमनी विवाद काफी पुराना है। यह वारदात तब हुई जब एक पक्ष के लोग हरिहरपुर लालगढ़ में अपनी चिमनी पर काम चालू कर रहे थे, इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने चिमनी बंद करने को कहा। इस बात पर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने बंदूक से दनादन गोलियां दागनी शुरू कर दीं। इन गोलियों से निकले छर्रे पहले पक्ष के लोगों के शरीर में जगह-जगह धंस गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। गोलियां चलाने के बाद दूसरे पक्ष के लोग मौके से भाग निकले।
एसडीओ ने ऑर्डर दिया कि अपनी चिमनी चलाएं
गोलीबारी में जख्मी हुए मोहम्मद साहिम आलम ने बताया कि यह विवाद दो वर्ष से चल रहा है। कुछ लोग हमें चिमनी बंद करने की धमकी देते रहे हैं और वे रंगदारी भी मांगते रहे हैं। हमने इस मामले में केस भी किया था और एसडीओ ने ऑर्डर भी दिया है कि आप अपनी चिमनी चलाएं। उसके बावजूद इनलोगों ने आज आकर हमलोगों पर गोलियां चलाईं.