logo

दहेज़ लोभियों ने विवाहिता की ली जान, पिता ने पति समेत ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

दहेज़.jpg

द फॉलोअप डेस्क
खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बहादुरपुर थाना क्षेत्र में दहेज और पैसों के विवाद में विवाहिता कंचन कुमारी की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप पति अमित कुमार यादव सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों पर लगाया है। और उन सभी के खिलाफ मृतका के पिता ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के मुताबिक कंचन की शादी हिंदू रीति–रिवाज से करीब दस साल पूर्व अमित कुमार यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा पैसों की मांग और दहेज के लिए मनौती और प्रताड़ना का सिलसिला लगातार जारी रहा। पिता ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान कंचन के साथ कई बार मारपीट भी हुई। वहीं कई बार जान से मारने की धमकी भी दी जाती रही। 
इसी बीच 18 दिसंबर की रात लगभग 12:30 बजे परिजनों को फोन पर सुचना मिली कि कंचन कुमारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जब मायके के लोग सुबह ससुराल पहुंचे, तो उन्हें कंचन मृत अवस्था में पड़ी मिली। मृतका के शरीर पर चोट के कई निशान बने हुए थे, जिससे हत्या की आशंका और भी गहरी हो गई। 
पिता के दिए आवेदन में पति अमित कुमार यादव के अलावा सास, ससुर, ननद और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ दहेज और पैसों के लिए मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। 
वहीं बहादुरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने जानकारी दी कि मामले को लेकर थाना कांड संख्या 552/25 दर्ज कर ली गई है। धारा 103(1) एवं 3(5) बीएनएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई संभव हो सकेगी। 
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update khagaria news khagaria khabar dowry system murder news