logo

BIHAR : पटना पहुंची राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, सीएम ने गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत

Nitish_and_Draupadi1.jpg

पटना:
NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार (Presidential Candidate) द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) पटना (Patna) पहुंच गई है। पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, मंत्री जीवेश मिश्रा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, नित्यानंद राय ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वो पुराना सचिवालय (old secretariat) स्थित बिरसा मुंडा(Birsa Munda) की मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंची।

 

इसके बाद बीजेपी  (BJP) प्रदेश कार्यालय के सामने मोर्चा की नेत्रियों ने उनका स्वागत किया। दौपदी मुर्मू गांधी मैदान स्थित मौर्या होटल(Maurya Hotel) पहुंची, जहां उन्होंने एनडीए (NDA) के सभी नेताओं से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। होटल मौर्या में आयोजित NDA के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावे सभी घटकदलों के नेता मौजूद हैं। जहां द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम में मौजूद सांसदों और विधायकों से अपने पक्ष में समर्थन मांगा।

द्रौपदी मुर्मू पूरे देश के राजनीतिक दलों से समर्थन की कर रही अपील
बता दें कि द्रौपदी मुर्मू तकरीबन साढ़े तीन घंटे पटना में मौजूद रहेंगी। दोपहर का भोजन करने के बाद वे गुवाहाटी के लिए रवाना हो जाएंगी। इन दिनों द्रौपदी मुर्मू पूरे देश के राजनीतिक दलों से समर्थन की अपील कर रही हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से इस अभियान को शुरू किया था। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को वे झारखंड की राजधानी रांची पहुंची थीं। रांची में बीजेपी और जेएमएम नेताओं से मुलाकात के बाद मंगलवार को वे पटना पहुंची हैं। 


18 जुलाई को होगा अगले राष्ट्रपति का चुनाव
बता दें कि भारत के अगले राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा और वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। इस बार एनडीए की ओर से झारखंड की राज्यपाल रह चुकीं द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति प्रत्याशी घोषित किया गया है, हालांकि विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को कैंडिडेट बनाया है।