logo

BIHAR : 5 जुलाई को बिहार आ रहीं द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री समेत एनडीए के नेताओं से करेंगी मुलाकात

दौपदी.jpg

पटना:
 
एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 5 जुलाई को बिहार आने वाली है। जिसे लेकर राज्य में तैयारियां शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि गांधी मैदान के किसी होटल में उनके ठहरने का प्रबंध किया जा रहा है। द्रौपदी मुर्मू  के आने का मुख्य कारण राष्ट्रपति चुनाव है। बिहार दौरे के क्रम में मुर्मू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए घटक दल के सभी नेताओं से मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील करेंगी। हलांकि द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के सभी घटक दलों की ओर से पहले ही समर्थन जाहिर कर दिया गया है। बिहार में एनडीए के मुख्य घटक दल जदयू ने समर्थन की पहले ही घोषणा कर दी है।


एनडीए के सभी दलों को खुलकर दिया समर्थन

बिहार में एनडीए के सभी दलों को खुलकर समर्थन देने की बात कह रहे हैं। बता दें कि द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल करने के दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौके पर मौजूद थे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा ललन सिंह के लिए की गई खातिरदारी चर्चा का विषय बन गया था। प्रधानमंत्री ने आगे की कुर्सी पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के ठीक बगल में ललन सिंह को बिठाया था। 

बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री बने प्रस्तावक
बता दें कि एनडीए के अलावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के नेता जीतन राम मांझी ने भी द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह उनके प्रस्तावक हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा जदयू के सांसद  सुनील कुमार पिंटू, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, आलोक कुमार सुमन, दिलेश्वर कामत ने भी प्रस्तावक की भूमिका निभाई है। बिहार भाजपा में दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेनू देवी भी प्रस्तावक बनी हैं।

18 जुलाई को होगा अगला राष्ट्रपति का चुनाव
बता दें कि भारत के अगले राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा और वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। इस बार एनडीए की ओर से झारखंड की राज्यपाल रह चुकीं द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति प्रत्याशी घोषित किया गया है, हालांकि विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को कैंडिडेट बनाया है।