logo

हादसा : पूर्णिया में अनियंत्रित होकर पलटी ट्रक, 8 लोगों की मौत 

bus1.png

पूर्णिया:
यह कहावत तो हम सब ने सुनी है कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी।ऐसी ही एक घटित दुर्घटना की जानकारी बिहार के पूर्णिया से आ रही है।आज सुबह पूर्णिया में एक ट्रक अनियंत्रित होकर NH-57 पर पलट गई। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल बताए जा रहे है। हादसा जलालगढ़ थाना क्षेत्र की सीमा में काली मंदिर के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर राजस्थान और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। ट्रक का नंबर RJ-37GB 4377 है। 


8 मजदूरों की मौके पर ही मौत
 
दरअसल, ये सारे मजदूर त्रिपुरा से ट्रक में बोरिंग की पाइप लेकर जम्मू कश्मीर जा रहे थे। हादसे के वक्त सभी मजदूर उसमें लदे लोहे के पाइप पर सो रहे थे। जैसे ही ट्रक पलटा 8 मजदूर उसी पाइप के नीचे दब गए। जिसके उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि उस ट्रक में सवार सभी मजदूर राजस्थान और उत्तर प्रदेश के रहने बताए जा रहे है। मरने वालो की पहचान राजस्थान के उदयपुर खैरवाड़ा गांव के ईश्वर लाल, वसु लाल, काबा राम, कांति लाला, हरीश, मनी लाला, दुष्मंत के रूप में हुई है। वहीं एक मृतक मजदूर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 

घायलों को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में करवाया गया भर्ती 
घायलों में 2 लोगों को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 6 लोगों को चोटे आई हैं,जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाकें में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घटना स्थल पर भीड़ लगा दी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।