logo

शर्मनाक : पापा मेरा रेप करते हैं...मां उनका साथ देती है, पिता की गंदी करतूतों का वीडियो बनाकर थाने पहुंची पीड़िता

bhagi_hui_ladki13.jpg

सम्सतीपुर, बिहारः
कहतें हैं कि लड़कियों के लिए सबसे महफूज जगह उसका घर होता है। जहां उसके रक्षक या तो उनके भाई होते हैं या पिता लेकिन, जब ये रक्षक भी भक्षक बन जाएं तो लड़कियां कहां जाए। ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला मामला बिहार के समस्तीपुर से आया है। यहां एक शिक्षक पिता अपनी ही 18 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। लड़की की मां भी इसमें पिता का साथ देती थी। लड़की ने थाने में शिकायत की है। लड़की ने पिता की गंदी करतूत का वीडियो बनाया और फिर उसे थाने लेकर पहुंची। उसने अपने दोस्तों को भी ये वीडियो भेजा है जिसमें उसका पिता उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा है।


आरोपी पिता गिरफ्तार 
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।  फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। लड़की का आरोप है कि उसके पिता रोज उसके साथ गंदी हरकतें करते थे। वह मां से शिकायत करती तो मां उसे ही डांट दिया करती थी। लड़की ने बताया कि जब वह रोसड़ा थाने थाने पहुंची तो पुलिस वालों ने उसे भगा दिया। हालांकि इसे लेकर पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। 


लड़की पर दवाब बनाया जा रहा 
मामला बड़े अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि अभी जांच जारी है कोई और भी अगर इसमें शामिल रहा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। लड़की के मामा उसको अपने घर ले गए। उस पर दबाव बनाया जा रहा है कि वो वीडियो को एडिट किया हुआ बताए।  पिता के खिलाफ दी गई शिकायत वापस ले ले।