logo

BIHAR : नीतीश के कैबिनेट विस्तार से पहले BJP के पूर्व विधायक सुभाष सिंह का AIIMS दिल्ली में निधन

subhash_singh.jpg

गोपालगंज:
बिहार बीजेपी विधायक और पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह (Former Cooperative Minister Subhash Singh) का निधन हो गया है। वे लंबे समय से एम्स दिल्ली (AIIMS Delhi) में भर्ती थे। मंगलवार सुबह 3 बजे उन्होंने अंतिम सांसे ली। उनके मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा है वहीं बीजेपी नेताओं में शोक की लहर है । उनके मौत पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav)  के साथ कई नेताओं ने शोक जताया है। 


उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जताया शोक
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि "गोपालगंज सदर से पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक श्री सुभाष सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति ॐ।"  

 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताया शोक
इसके अलावा बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि "गोपालगंज सदर से भाजपा विधायक व बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री श्री सुभाष सिंह जी का आकस्मिक निधन अत्यन्त ही दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। ओम शांति!" 

गोपालगंज सदर से 4 बार विधायक
बता दें कि सुभाष सिंह गोपालगंज सदर से 4 बार के विधायक हैं। वर्ष 2005, 2010, 2015 और 2020 में लगातार विधायक चुने गए। लगातार चार बार विधायक रहने पर एनडीए की सरकार में उन्हें सहकारिता मंत्री बनाया गया था। मंत्री पद के शपथ लेने के बाद उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट करवाया। लेकिन इंफेक्शन हो जाने के कारण दोबारा एम्स में उन्हें भर्ती कराया गया था।