द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग करने वाले पूर्व सांसद केसी त्यागी की जदयू से अब छुट्टी हो गई है। पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन के हाल ही में दिए बयानों से यह साफ हो गया कि जदयू का त्यागी से अब कोई संबंध नहीं है। सूत्रों की मानें तो पार्टी से अब उनकी विदाई हो चुकी है।
जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने शनिवार को अपने बयान में कहा कि "हाल के दिनों में केसी त्यागी के कई बयान आए हैं, ये पार्टी के आधिकारिक स्टैंड नहीं हैं। त्यागी इसे निजी क्षमता में दे रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं को तो यह भी पता नहीं है कि केसी ज्यागी जदयू में हैं या नहीं। उनके वक्तव्यों को जदयू से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए।" .jpeg)
हालांकि इस बयान में राजीव रंजन ने भारत रत्न देने की मांग करने वाली बात का जिक्र नहीं किया है। लेकिन इसकी टाइमिंग कई बड़े संकेत दे रही है। ऐसा लग रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को त्यागी की यह मांग रास नहीं आई। शुक्रवार को केसी त्यागी का बयान आता है और शनिवार सुबह होते-होते जदयू की तीखी प्रतिक्रिया सामने आ जाती है, जो पार्टी के भीतर के मतभेद को साफ बयां कर रही है।.jpg)
आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले बीते शुक्रवार को त्यागी ने नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। सियासी गलियारों में इसे त्यागी की ओर से एक डैमेज कंट्रोल की कवायद माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ समय से वे अपने बयानों के कारण लगातार विवादों में रहे हैं।