logo

RJD के कैरेक्टर में हैं ये 4 चीजें, जानिये प्राशंत किशोर ने किस ओर किया इशारा 

PRASHANT_(2)17.jpeg

पटना 

जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने कहा कि RJD के कैरेक्टर में 4 चीजें हैं। ये दल इनसे उपर उठकर राजनीति नहीं कर सकता। प्रशांत किशोर ने कहा कि ये 4 चीजें हैं जात-पात, हिन्दू-मुसलिम, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी। उन्होंने आगे कहा, तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा पर निकले हैं। ताकि पूरे बिहार में घूम घूम कर लोगों से अपनी बात कह सकें। प्रशांत किशोर ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि तेजस्वी यादव कोई भी यात्रा कर लें इससे क्या हो जाएगा।  नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले थे इससे बिहार में कितने बदलाव आ गए। बिहार में किन समस्या का समाधान हो गया। 

न्याय यात्रा से क्या मिला 
किशोर ने आगे कहा, देश भर में राहुल गांधी न्याय यात्रा पर निकले हैं। इससे बिहार के कितने लोगों को न्याय मिल गया। बिहार में इनके जन विश्वास यात्रा करने से क्या हो जाएगा। बिहार में पिछले 30 बरस से लालू-नीतीश का राज है। बिहार में और सबसे ज्यादा विश्वास तोड़ने का काम भी उन्होंने ही किया है। 30 बरस से न गरीबी कम हुई न ही बिहार के लोगों का पलायन रुका। शिक्षा की व्यवस्था सुधरी नहीं। रोजगार मिला नहीं तो आप किस विश्वास की बात कर रहे हैं।  

बनावटी भीड़ दिखाई दे रही 
प्रशांत किशोर ने आगे कहा, विश्वास यात्रा में लोग आयेंगे तो भीड़ दिखेगी। भीड़ पैसे के नाम पर, जात के नाम पर जमा की जा रही है। तेजस्वी को इस बार यह समझ लेना चाहिए कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। इसबार जनता उनसे नहीं बरगलने वाली है। बिहार के जिन लोगों ने लालू यादव और उनके बच्चों की सरकार को देखी है, वो मानते हैं कि ये लोग जात-पात, हिन्दू-मुसलिम, भ्रष्टाचार और  गुंडागर्दी से ऊपर उठ कर राजनीति नहीं कर सकते हैं। ये 4 चीजें RJD के कैरेक्टर में है और इनसे ऊपर उठकर ये नहीं आ सकते।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn