गया/बिहार
बिहार के गया में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। खेत में सिंचाई के लिए मोटर चालू करने गया था। इसी क्रम में करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

खेत पर ही बेहोश होकर गिरा युवक
जानकारी के मुताबिक, युवक खेत में लगे फसल को पटाने के लिए मोटर चलाने गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह खेत पर ही बेहोश होकर गिर गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने युवक के परिवार में इसकी सूचना दी, जिसे सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर वाले चीखने-चिल्लाने लगे। आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने लगाया आरोप
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि इलाके में बिजली व्यवस्था काफी खराब है। खुले, नंगे तारों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। जायजा लेने के बाद स्थानीय लोगों को प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।