logo

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, TRE-4 से जल्द होगी बड़ी बहाली

TEACHER4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि विद्यालयों में टीआरई-4 के अंतर्गत होने वाली शिक्षक बहाली प्रक्रिया को अब तेज किया जा रहा है। उन्होंने जानकरी दी कि सभी खाली पदों का विवरण 15 जनवरी तक बिहार लोक सेवा आयोग को भेज दिया जाएगा, ताकि बहाली की प्रक्रिया समय पर शुरू की जा सके।
मंत्री सुनील कुमार ने आगे जानकारी देते कहा कि राज्य के स्कूलों में लाइब्रेरियन की नियुक्ति की दिशा में भी काम किये जा रहे हैं। जानकरी के मुताबिक लगभग साढ़े पांच हजार पदों पर बहाली की संभावना है। खासकर विशेष जरुरत वाले बच्चों की शिक्षा को मजबूती देने के लिए करीब सात हजार विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की योजना है।
शिक्षा विभाग ने सभी इस मामले में विश्वविद्यालयों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है, ताकि उच्च शिक्षा संस्थानों में भी समय पर शिक्षकों की नियुक्ति संभव हो सके। इससे कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं शिक्षा मंत्री ने पढ़ाने के बजाय सोशल मीडिया के लिए रील बनाने वाले शिक्षकों पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिक्षक या अधिकारी अनुशासनहीन गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar trending news bihar TRE-4 news bihar government news bihar government khabar