logo

खगड़िया : नाव पलटने से आधे दर्जन लोग डूबे, 2 सगी बहनों की हुई मौत

2_DROWN1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के खगड़िया जिले में आज दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के गोगरी प्रखंड के बिंद टोली घाट पर नाव पलटने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस नाव में कुल 8 लोग सवार थे। और सभी लोग दियारा से घास लेकर अपने घर लौट रहे थे। तभी नाव डगमगाने लगी और सब नदी में डूब गये। इसके बाद 8 लोग किसी तरह तो नदी से बाहर निकल आए लेकिन 2 बच्चियां गहरे पानी में चली गई जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। 
दोनों मृत बच्चियों की पहचान बीन टोली निवासी देवेंद्र तांती की 18 वर्षीय पुत्री संजना कुमारी और दूसरी 8 वर्षीय बेटी पीहू कुमारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव में कुल 7 से 8 लोग सवार थे जिसमें से 4 लोग नदी में गिर गये उसके बाद 2 लोग तैरकर बाहर आ गये। लेकिन 2 दोनों बच्चियां बाहर नहीं आ सकीं। 
घटना के बाद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया जहां स्थानीय गोताखोरों के जरिये दोनों के शवों को बाहर निकाला गया और तत्काल नजदीकी रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की भी जांच शुरू कर दी गई। 
घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतका के पिता ने बतया कि दोनों बच्चियां जानवर के लिए चारा लाने नदी के उस पार गई थी। लेकिन लौटने के दौरान नाव पलट गई और दोनों बच्चियों की मौत हो गई। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar trending news bihar update drown news khagaria news khagaria latest news