logo

वैशाली : 9वीं की छात्रा से साथ है' वानियत! ब्वॉयफ्रेंड के सामने किया रे' प फिर वीडियो किया वायरल

rape_22.jpg

वैशाली:
बिहार के वैशाली (Vaishali) जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 9वीं की छात्रा के साथ 4 मनचलों ने गैंगरेप किया। लड़कों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल (Viral Video) कर दिया। इस घटना के बाद लड़की की स्थिति गंभीर है। उसका इलाज किया जा रहा है। मामले की जानकारी पुलिस (Bihar Police) को दे दी गई। लड़की ने FIR दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस जारी वीडियो के आधार पर लड़कों की तलाशी में लगी है।

वीडियो बनाकर किया वायरल
मामला जंदाहा थाना इलाके का है। शनिवार को 9वीं की छात्रा (15) अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने सुनसान इलाके में एक खेत में पहुंची थी। तभी वहां कुछ मनचले आ पहुंचे और लड़की से बदतमिजी करने लगे। लड़कों ने दोनों के कपड़े उतरवाए और फिर ब्वॉयफ्रेंड के सामने बारी-बारी से लड़की के साथ गंदा काम किया। लड़का उन लोगों के सामने लड़की को छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाता रहा लेकिन मनचलों ने एक न सुनी। लड़की जब बेहोश हो गई तो सारे लड़के फरार हो गए। इसके बाद वीडियो भी वायरल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

खेत के पास बात कर रहे थे प्रेमी-प्रेमिका
स्थानीय लोगों का कहना है कि जंदाहा थाना इलाके में शनिवार दोपहर एक खेत के पास प्रेमी-प्रेमिका बातचीत कर रहे थे। गांव के 4-5 लड़को ने उन्हें बंधक बना लिया और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे। बंधक बना लड़का मनचलों के सामने लगातार हाथ जोड़ता कभी पैर पकड़ता दिखा लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी।
पुलिस की छापेमारी जारी। इस मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर लड़कों की तलाशी की जा रही है।  लड़की की हालत गंभीर है। उसका इलाज जारी है।