जमुई/बिहार
बिहार के जमुई में शुक्रवार सुबह ट्रक और ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर हुई। घटना में ई-रिक्शा चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां वह इलाजरत है। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया।

सवारी उतारने के दौरान हुई घटना
घटना जमुई-गिधौर मुख्य मार्ग पर चौरा चौक के समीप हुई। जानकारी के मुताबिक, ई-रिक्शा चालक चौक पर सवारी उतार रहा था, इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मारी। बताया जा रहा है कि रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को गंभीर चोटें लगीं। घायल चालक की पहचान निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद निशार के रूप में हुई है। हालांकि इस दौरान दूसरे किसी को चोट नहीं लगी है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

जांच में जुटी पुलिस
इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरु की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक तुरंत फरार हो गया। फिलहाल पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है। साथ ही ट्रक चालक की छानबीन जारी है।